Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कौमी एकता का मिशाल लूतरा शरीफ में हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 67वां सालाना उर्स कल से, परचम कुशाई के साथ होगा आगाज़ – 4 दिवसीय मेले में उमड़ेगी लाखों की भीड़

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

(“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को खूब पढ़ाओ” का संदेश रहेगा केंद्र में)

सीपत,,,,,,सूफी संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 67वां सालाना उर्स पाक 9 अक्टूबर (गुरुवार) से लूतरा शरीफ दरगाह में शुरू होने जा रहा है। उर्स का समापन 12 अक्टूबर रविवार को होगा। परंपरा के मुताबिक उर्स की शुरुआत सुबह 11 बजे परचम कुशाई के साथ होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस उर्स में धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला रहेगी। उर्स के एक दिन पूर्व सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल, थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मेला स्थल के साथ पार्किंग व्यवस्था का मुआयना किया।

दरगाह कमेटी के चेयरमैन इरशाद अली ने बताया कि शासन-प्रशासन के सहयोग से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दरगाह परिसर में इस बार देशभर से लाखों जायरीन (श्रद्धालुओं) के आने की उम्मीद है।

पहले दिन: परचम कुशाई, संदल चादर और नातिया मुशायरा

उर्स का आगाज़ सुबह 11 बजे परचम कुशाई से होगा। दोपहर 3 बजे नागपुर की जमील मैकस मटका पार्टी के साथ दादी अम्मा का संदल चादर निकाली जाएगी। रात 9 बजे दरगाह परिसर के समा महफिल हॉल में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का कार्यक्रम होगा, जिसमें देश के मशहूर उर्दू शायर मोहम्मद अली फैज़ी, जैनुल आबेदीन, नदीम रज़ा फैज़ी, गुलाम नूरे मुजस्सम और डॉ. जाहिर रहबर शिरकत करेंगे। मुशायरे का संचालन कफील अम्बर खान अशरफी करेंगे।

उर्स के दूसरे दिन: मज़ार पाक का गुस्ल और शाही संदल

शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे मज़ारे पाक का गुस्ल किया जाएगा। इसके बाद राज बैंड पार्टी बिलासपुर की अगुवाई में नानी अम्मा की दरगाह खम्हरिया मस्जिद से शाही संदल निकलेगा। रात 9 बजे मशहूर धर्मगुरु हजरत मौलाना सैय्यद अमीनुल कादरी साहब मालेगांव महाराष्ट्र की तकरीर होगी।

तीसरे दिन: सूफियाना कव्वाली से गूंजेगी रात

11 अक्टूबर की रात दरगाह के सामने वन विभाग गार्डन में कव्वाली का शानदार कार्यक्रम होगा। मंच पर मुंबई के मशहूर कव्वाल मुज्तबा अजीज नाज़ा और राजस्थान सरवार शरीफ के सूफी ब्रदर्स दिलशाद व इरशाद साबरी सूफियाना कलाम पेश करेंगे।

चौथे दिन: कुल की फातिहा और रंग की महफिल

आखिरी दिन कुल की फातिहा से पहले रंग की महफिल सजेगी, जिसमें दिलशाद-इरशाद साबरी कव्वाली पेश करेंगे।कुल की फातिहा जाइस किछौछा (उत्तरप्रदेश) के हजरत मौलाना सैय्यद मोहम्मद सलमान अशरफ साहब देश-प्रदेश में अमन-चैन की दुआ करेंगे

लंगर, वालेंटियर्स और सामाजिक संदेश

उर्स के दौरान पूरे चार दिन 24 घंटे शुद्ध शाकाहारी शाही लंगर और रोज़ सुबह चाय-नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। दरगाह कमेटी की अगुवाई में 200 से अधिक वालेंटियर्स व्यवस्था को संभालेंगे। उर्स में डीजे साउंड पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को खूब पढ़ाओ”

उर्स कमेटी बच्चों की शिक्षा को लेकर खास अभियान चला रही है। चारों दिन 12 वर्ष तक के बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल किट बांटी जाएगी। कमेटी का संदेश है। “दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को खूब पढ़ाओ।”

उर्स की व्यवस्था में जुटे पदाधिकारी

उर्स को सफल बनाने में चेयरमैन इरशाद अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, सेक्रेटरी रियाज अशरफी, नायब सेक्रेटरी हाजी गुलाम रसूल, खजांची रोशन खान, मेंबर हाजी अब्दुल करीम बेग, फिरोज खान, हाजी मोहम्मद जुबेर, महबूब खान, मोहम्मद कुद्दूस, अब्दुल रहीम, दरगाह के खादिम, स्थानीय मुस्लिम जमात, व्यापारी और ग्राम पंचायत पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन
आज फोकस में

25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत, जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा दीप प्रज्वलन

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू
आज फोकस में

मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर दीपक साहू को किया सम्मानित, काशी से वडनगर 21 दिवसीय यात्रा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए दीपक साहू

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

राजिम त्रिवेणी संगम पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट; भव्य गंगा आरती में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां
आज फोकस में

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों और संसदीय मर्यादा से विद्यार्थियों ने बाँधा समां

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील
आज फोकस में

25 वर्षों की जनसेवा के अवसर पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’, जन-जन से विरेन्द्र साहू की अपील

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति
आज फोकस में

DAVIS CUP : दक्षिण कोरिया की धीमी और कम उछाल वाली कोर्ट पर भारत की परीक्षा, संयोजक गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कैसी होगी टीम की रणनीति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp