
…. तखतपुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम गोकुलपुर में आयोजित पशु मेला में पशुपालक पुरस्कृत हुए है।ज्ञात हो कि दिनांक 24.10.25 को ग्राम गोकुलपुर में एकदिवसीय पशु पक्षी प्रदर्शिनी एवं पशु मेला का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सरपंच बलराम एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गनियारी विनोद यादव जी उपस्थित हुए।पशुधन विकास विभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले से अतिरिक्त उपसंचालक डॉ पिल्लै सर एवं डॉ सरजाल सर द्वारा आवश्यक जानकारी पशुपालकों को दी गई।
डॉ रंजना नंदा द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी दी गई।

पशु चिकित्सालय गनियारी प्रभारी डॉ तापसी मंडल ने बताया कि ग्राम के पशुपालक अपने अपने जानवर को मेला स्थल पर सुबह से ही लेकर आ गए थे ,
निर्णायक समिति द्वारा जानवरों को निरीक्षण कर अलग अलग वर्ग में पुरस्कार दिया गया

अंत में सरपंच महोदय द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजन से लोगों में पशुधन के प्रति जागरूकता आएगी तथा ऐसे आयोजन प्रति वर्ष होना चाहिए

मुख्य अतिथि यादव ने बताया कि पशु हमारे जीवन एक अभिन्न अंग है इसकी देखभाल भी अति आवश्यक रहता है,
निश्चित रूप से ऐसे आयोजन से पशुपालकों में पशुधन के प्रति लगाव बढ़ेगा
अंत में डॉ तापसी मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया।









