Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवीन छात्र/ छात्राओं की प्रवेश उत्सव कार्यक्रम रतनपुर एनएसयूआई द्वारा की गई आयोजित

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर : छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के नवीन छात्र/ छात्राओं की प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज महामाया शूट भवन रतनपुर में आयोजित की गई जिसमे हजारों छात्र एवं छात्राएँ दूर दूर से उपस्थित हुई

, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला, अध्यक्षता पीसीसी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नीरज जायसवाल विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आशीष शर्मा,प्रदेश सचिव एनएसयूआई राजा रावत,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस (rti) रवि रावत,एनएसयू आई प्रदेश संयोजक स्वप्निल श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई । एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सभा को सम्बोधित किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नवीन प्रवेश छात्र छात्राओं को देश का भविष्य बताया साथ ही साथ ही अपने छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान तक के सफ़र के बारे में जानकारी साझा की ।
अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नीरज जायसवाल ने अपने संबोधन में छात्र राजनीति की अपनी शुरुवात के दौर के बारे में बताया साथ ही सबसे रतनपुर में सबसे कम उम्र में अपने पार्षद बनने का अनुभव भी साझा किया ।
विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने संबोधन में बताया कि महामाया कॉलेज के शुरुआती दौर में विद्यार्थियों की परेशानी का सामना करना पड़ता था हम लोगो ने लड़ाई लड़ी और कॉलेज को ये रूप दिलवाया जहाँ आप सब पढ़ रहे है।एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजा रावत ने उपस्थित जनसमूह की बताया की हम सब ने अपनी राजनीति की शुरुवात छात्र राजनीति से ही की और छात्रों के हितों में आज तक लड़ाई लड़ते आ रहे है पहली बार ऐसा हुआ की रतनपुर से मुझे प्रदेश में स्थान मिला और आने वाले समय में आप सब के हित की लड़ाई के लिए हम सदेव उपस्थित रहेंगे जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष (RTI) रवि रावत ने बताया कि आज यहां उपस्थित नवीन छात्र छात्राओं के प्रवेश की सभी शुभकामनाएं हम सब मिलकर आपके साथ खड़े है और आपकी आवाज को हमेशा बुलंद करेंगे ।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन मानस ताम्रकार,माही राजपूत,आदित्य साहू एवं पूरी एनएसयू आई रतनपुर टीम ने किया कार्यक्रम के समापन में उपस्थित समस्त अतिथियों को माँ महामाया देवी का चित्र एवं गमछा भेज कर पूरी टीम के द्वारा सम्मान किया गया, जिसमे अविनाश श्रीवास , आशीष केवट,प्रियांशु श्रीवास,राहुल कश्यप,निक्कू जायसवाल,दामिनी यादव,शारदा पटेल,पुरुषोत्तम कश्यप सहित हजारों नवीन छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही ।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp