Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का गरियाबंद जिला पर अभूतपूर्व स्वागत

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

राजिम :- योग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जप्राप्त रूपनारायण सिन्हा अपने निजी प्रवास कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिला पहुंचें। योग आयोग के अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत यह उनका प्रथम आगमन था। जिले में प्रथम आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरे को लेकर समर्थकों व शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ग्राम श्यामनगर में भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू की अगुवाई में उनका योग से जुड़े संगठनों, समाजसेवियों और आम जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू के निवास पहुंचे तथा वहां परिवारजनों ने आत्मीय अभिनंदन किया। वहां वे समाजसेवी संस्था समर्पण ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी लेकर प्रफुल्लित हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक प्रेमलाल साहू ने योग, प्रतिदिन राष्ट्रगान, संघ की शाखा तथा समाजसेवी गतिविधियों की जानकारी
दी। उन्होंने चल रही समाजसेवी गतिविधियों में विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ और स्वयंसेवकों से मुलाकात की तथा स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान उयोग आयोग के अध्यक्ष ने योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य और मानसिक शांति की कुंजी है। उन्होंने जिले में योग शिक्षा के प्रसार के लिए आयोग की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। श्यामनगर के पश्चात नगर पंचायत कोपरा एवं ग्राम पंचायत पाण्डुका में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। योग आयोग के अध्यक्ष का यह प्रथम दौरा जिले में योग और समाज सेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करने वाला माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक साहू,धनीराम साहू,महेश साहू,कीर्तन साहू,हेमंत वर्मा,कोमल साहू,राजेश साहू,होरीलाल साहू,चितरंजन साहू,छन्नू साहू,सतकोंन साहू,वामन निर्मलकर,प्रमोद साहू,मनीष साहू,ओमकार साहू,मोनू साहू सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp