Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले इंटक सीपत की बड़ी आमसभा”

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– राष्ट्रीय विद्युत कर्मचारी संघ के तत्वावधान में इंटक सीपत की ओर से एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एनबीसी केंद्रीय नेतृत्वकर्ता बाबर सलीम पाशा ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि झूठ सत्य से बहुत तेजी से आगे निकल जाता है, लेकिन जीत हमेशा सत्य की ही होती है। आज कर्मचारियों को जो कुछ भी मिला है, उसमें इंटक की अहम भूमिका रही है। सभी कर्मचारी एकजुट रहें यही इंटक की असली परिभाषा है। उन्होंने मैनेजमेंट को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि कर्मचारी हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जब भी कर्मचारियों को तकलीफ होगी, इंटक सबसे आगे रहकर आवाज उठाएगा। पाशा ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने भविष्य और सम्मान को ध्यान में रखते हुए वोट दें। मेरे अनुभव और आपकी ताकत मिल जाए, तो कर्मचारी हित में हर कार्य संभव है। एडिशनल सेंट्रल लीडर केपी चंद्रवंशी ने कहा कि इंटक के बिना किसी भी काम का फैसला संभव नहीं। उन्होंने कहा पीआरपी जैसी पहलें अन्य यूनियनों के जहन में नहीं थीं, इंटक ने ही कर्मचारियों के हित में उसे आगे बढ़ाया। आप सभी इंटक पर भरोसा बनाए रखें और अनुभवी नेतृत्व को आगे लाएं। ऑल इंडिया फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रताप खरे ने कहा कि आगामी 15 नवंबर का चुनाव सीपत के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के भविष्य का सबसे बड़ा निर्णय होगा। उन्होंने कहा आप ऐसा नेतृत्व चुनें जो कर्मचारी हित में काम करे। इस बार 60 प्रतिशत से अधिक मतदान कर दमदार जीत दिलाएं, ताकि प्रबंधन मजबूर होकर कर्मचारियों की बात सुने। राष्ट्रीय प्रवक्ता रामस्वरूप सूर्यवंशी ने कहा कि सीपत मेरा घर और परिवार है। अगर इंटक 60 प्रतिशत से विजय हासिल करती है, तो प्रबंधन सिर्फ हमसे बात करेगा ये बात गांठ बांध लीजिए।

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट दें। इंटक जो कहती है, वह करके दिखाती है। अंत में एनटीपीसी इंटक अध्यक्ष सलीम वीरानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 1998 से इंटक का प्रयास किसानों को उचित मुआवजा और कर्मचारियों को रोजगार दिलाने में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कर्मचारियों को जो सम्मान और नौकरी मिली है, वह इंटक के अथक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम का संचालन ओंकार परिहार ने किया। सभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता रामस्वरूप सूर्यवंशी, महासचिव कमलेश कुमार साव, ललित पगारे, सलीम वीरानी, गौरव, एवं जे.के. राठौर ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में इंटक से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे और एकता ही हमारी शक्ति है के नारों से सभा स्थल गूंज उठा।

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न
आज फोकस में

लईका चिन्हारी’ ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों की राशि पर आर-पार की लड़ाई, सरपंच संघ ने 4 नवंबर तक राशि नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम की चेतावनी

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
आज फोकस में

जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सामान्य सभा में बड़ा फैसला, अवैध रेत-मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सचिव संघ के जिला सचिव  अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ  लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp