Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत क्षेत्र में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संगठन विस्तार — सोनू को बनाया गया सीपत क्षेत्र अध्यक्ष

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक आज सीपत क्षेत्र में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए सदस्यों के जुड़ाव, क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से सोनू को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का सीपत क्षेत्राध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस निर्णय का उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया और सोनू को बधाई देकर उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलु ठाकुर ने बताया कि सोनू लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, और छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके क्षेत्राध्यक्ष बनने से सीपत क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी इसके साथ ही सीपत क्षेत्र से संयोजक गजेंद्र कैवर्त, उपाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर, सचिव सुशांत सूर्यवंशी, सहसचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष अरुण साहू और बेलतरा विधानसभा प्रभावित विमल धीवर को नइ जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में सीपत क्षेत्र की समस्याओं जैसे—सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं की कमी
बेरोजगारी
स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी दिक्कतें
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की धीमी गति से स्थानीय जनता के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की आवश्यकता इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और समाधान हेतु एक मजबूत कार्य-योजना तैयार की गई।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बॉबी पात्रे ने घोषणा की है कि आने वाले समय में सीपत क्षेत्र के गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और संगठन विस्तार को और तेज किया जाएगा।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सूर्या के द्वारा लगातार जनसंपर्क कर अपने क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज सीपत क्षेत्र में बैठक किया गया है साथ ही कमलेस,बबलु वस्तकार,अवश्नीगोयल,अजय,बांबी,विपिननंदलाल,विमल,दुजराम, लोकेन्द्र, मनोज,निखिल,निरज सुरज,अजय,बैठक के अंत में छत्तीसगढ़ी अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर , काम करने का संकल्प लिया।

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित
आज फोकस में

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

लघुकथा ‘आम का बँटवारा’ ने बयां किए रिश्तों के मायने
आज फोकस में

लघुकथा ‘आम का बँटवारा’ ने बयां किए रिश्तों के मायने

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp