Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में फिर उभरेगा रात्रि क्रिकेट का जादू वार्ड स्तरीय RPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन:

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी…

रतनपुर….15 दिसंबर से महामाया मंदिर मैदान में सात दिवसीय वार्ड स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। राजा मोरध्वज क्लब की अगुवाई में यह धमाकेदार टूर्नामेंट रतनपुर के 15 वार्डों की नगर पालिका टीमें, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और समाजसेवी समेत

Advertisement Box

इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी

कुल 16 टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता के मैच शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक आयोजित होंगे। शुरुआती मुकाबले 8 ओवर के होंगे जबकि सेमीफाइनल और फ़ाइनल 10-10 ओवर का होगा।

इस प्रतियोगिता में कई आकर्षक इनाम

विजेता टीम को 31,000 रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा, वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15,000 रुपए नकद पुरस्कार मिलेगा।अनुशासन में उत्कृष्ट टीम को 3,131 रुपए,मेन ऑफ द सीरीज को 5,000 रुपए और फाइनल मैच का मेन ऑफ द मैच 1,500 रुपए का नकद इनाम मिलेगा।इसके अलावा, छक्कों, चौकों और हैट्रिक पर भी विशेष नकद पुरस्कार दिए जाएंगे

,ताकि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा और उत्साह बना रहे।आयोजन समिति ने बताया कि यह टूर्नामेंट लगातार दूसरी बार हो रहा है, और इस बार भी इसकी गुणवत्ता और अनुशासन को सर्वोपरि रखा जाएगा ताकि प्रतिभागी पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा ले सकें।15 दिसंबर को महामाया मैदान पर इस क्रिकेट महाकुंभ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर के प्रमुख नागरिक, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और खेलप्रेमी शामिल होंगे।

टूर्नामेंट में केवल 16 टीमें ही भाग ले सकेंगी, इसलिए इच्छुक टीमों को शीघ्र संपर्क कर अपनी एंट्री सुनिश्चित करनी होगी। रतनपुर के खेल प्रेमी और आयोजन समिति पूरे जोश के साथ इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।रतनपुर की खेल प्रतिभाओं के लिए यह अवसर नई ऊंचाइयों को छूने का प्रेरणादायक मंच साबित होगा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp