Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांकेर की घटना पर बंद सही, लेकिन कारण ग़लत – अमित

मैं बंद का समर्थन करता हूँ, लेकिन इसलिए नहीं कि दफनाया जाना गलत था, बल्कि इसलिए कि दफनाने का अधिकार छीना गया। यही असली मुद्दा है

अमामुड़ा (बड़े तिवड़ा) की घटना एक राष्ट्र की अंतरात्मा पर चोट – अमित

कांकेर:–;- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कांकेर जिले के अमामुड़ा (बड़े तिवड़ा) गांव में घटित घटना को अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय और असंवैधानिक करार दिया है। पार्टी का स्पष्ट मत है कि इस घटना के विरोध में राज्यव्यापी बंद नैतिक रूप से सही है, लेकिन जिस कारण से बंद का आह्वान किया गया है, वह पूरी तरह ग़लत और भ्रामक है।

पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि अमामुड़ा (बड़े तिवड़ा) में जो हुआ वह केवल एक गांव की घटना नहीं है। यह छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की सामूहिक चेतना को झकझोर देने वाला कृत्य है। समाज में एक पुरानी कहावत है

गड़े मुर्दे नहीं उखाड़े जाते।”

लेकिन इस गांव में एक मृत व्यक्ति की कब्र को खोदकर उसकी देह को बाहर निकाला गया जो किसी भी सभ्य समाज में अकल्पनीय है।

अमित जोगी ने स्पष्ट किया कि भारत के हर नागरिक को अपने धर्म और विश्वास के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार या दफन का संवैधानिक अधिकार है। यह अधिकार

•    अनुच्छेद 21 (जीवन एवं मानवीय गरिमा का अधिकार),

•    अनुच्छेद 25 (धर्म की स्वतंत्रता),

•    तथा अनुच्छेद 300A (कानून द्वारा संरक्षित संपत्ति का अधिकार)

से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान में किसी भी सरकार या सत्ता को यह अधिकार नहीं दिया गया है कि वह किसी मृत व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुँचाए या उसके परिवार से अंतिम संस्कार/दफन का अधिकार छीन ले।

पार्टी ने इस तथ्य पर गहरी पीड़ा व्यक्त की कि इन मूल अधिकारों का उल्लंघन उसी राज्य-तंत्र के माध्यम से हुआ, जिसने संविधान की रक्षा की शपथ ली है।

अमित जोगी ने कहा,
“मैं बंद का समर्थन करता हूँ, लेकिन इसलिए नहीं कि दफनाया जाना गलत था, बल्कि इसलिए कि दफनाने का अधिकार छीना गया। यही असली मुद्दा है।”

इसी आधार पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने समांतर राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है— इस मूल सत्य के समर्थन में कि भारत का हर नागरिक अपने विश्वास के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई पाने का अधिकार रखता है और राज्य सहित कोई भी सत्ता इस अधिकार को छीन नहीं सकती।

पार्टी ने समाज के सभी वर्गों, धर्मों और विचारधाराओं से अपील की है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इस अमानवीय कृत्य के विरोध में एकजुट हों और एक दिन का प्रार्थना एवं उपवास रखकर

•    दिवंगत आत्मा की शांति के लिए,
•    तथा इस अक्षम्य पाप के प्रायश्चित के लिए
अपना नैतिक दायित्व निभाएँ।

अंत में अमित जोगी कहा गया कि यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि मानवता, संविधान और भारत की आत्मा का अपमान है।

जय छत्तीसगढ़।
जय संविधान।

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट
आज फोकस में

डेढ़ साल से भुगतान अटका, PHE ठेकेदारों ने उतारी शर्ट

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव
आज फोकस में

विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से की आत्मीय भेंट, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का लिया अनुभव

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात
आज फोकस में

भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 कॉम्बेट टीमें 24×7 तैनात

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम
आज फोकस में

विशेष लेख:- दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई इबारत: नारायणपुर में समय पर उपचार, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर सशक्त कदम

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का राष्ट्रीय स्तर पर कोटा के शिक्षकों का शानदार सम्मान

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”
आज फोकस में

महिलाओं की एकजुटता से बचेगी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, कांग्रेस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp