Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: भाजपा नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड 8 घंटे में सुलझा

नंदकुमार यादव की रिपोर्ट

थाना कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या के मामले को महज 7–8 घंटे में सुलझा लिया।

कटोरी नगोई में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक अक्षय गर्ग ठेकेदारी का कार्य करता था और 23 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 10 बजे अपने इनोवा वाहन से ग्राम कटोरी नगोई कैंप में कार्यस्थल पर मौजूद था। उसी दौरान चार पहिया वाहन से पहुंचे आरोपियों ने लोहे की धारदार टंगिया और चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोट लगने से अक्षय गर्ग की हरिकृष्ण अस्पताल कटघोरा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी संजीव शुक्ला एवं एसपी सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। गवाहों से पूछताछ, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद (27) वर्ष, उसके सहयोगी विश्वजीत ओग्रे (21) वर्ष, गुलशन दास (26) वर्ष और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।

जांच में सामने आया कि मिर्जा मुस्ताक ने हत्या की पूरी योजना बनाई थी। विश्वजीत ने टंगिया से सिर पर वार किया, जबकि गुलशन दास मृतक की आवाजाही की सूचना देता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया, चापड़, चार पहिया वाहन, मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए हैं।
हत्या के पीछे व्यवसायिक और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता प्रमुख कारण बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से कटघोरा पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही हैं

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp