Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोंडागांव के अटल परिसर का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोण्डागांव,:—- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बंधा तालाब गार्डन के पास 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया, जहां उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के भारसाधक मंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कुल 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का एक साथ वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

कोंडागांव में आयोजित स्थानीय लोकार्पण कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर नमन किया तथा देश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सादगी, विनम्रता के धनी व्यक्तित्व के साथ ओजस्वी वक्ता थे। उनके नेतृत्व में सड़क, पुल-पुलिया सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को नई दिशा मिली। साथ ही पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने देश को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाया। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, जिससे वर्षों पुरानी जनआकांक्षाएं पूर्ण हुईं। कार्यक्रम को मनोज जैन एवं दीपेश अरोरा ने भी संबोधित किया।

सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नगरवासियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और राशन कार्ड के लिए शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर कुलवंत चहल, जितेन्द्र सुराना, हरेंद्र यादव, जैनेन्द्र ठाकुर सहित संतोष पात्र, परितोष सेन, विकास दुआ, समस्त पार्षदगण, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन जयंत सिन्हा, एसडीएम अजय उरांव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp