Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 50 लोग ने किया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गर्वित मातृभूमि देव प्रसाद बघेल, गरियाबंद: ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य एवं सराहनीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक दायित्व और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।


शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राधिका मनोज यादव , युवा नेता किरण टंडन, जनपद सदस्य रामेश्वरी कुर्रे, पूर्व जनपद सदस्य कोमल घोगरे पांच सुमित बघेल, पूर्व पंच सुनील साहू,वरिष्ठ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमेशु यादव , लिखन साहू, नारद साहू के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि
“रक्तदान महादान है। यह न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सशक्त करता है। याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास अनुकरणीय है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा मिलती है।”


उन्होंने आगे युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए।
शिविर में चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।
याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था निरंतर समाजसेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”
आज फोकस में

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण
आज फोकस में

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार

प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp