Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परतेवा में पारंपरिक मड़ाई महोत्सव की धूम, उमड़ा जनसैलाब

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- ग्राम परतेवा में पारंपरिक आस्था एवं लोकसंस्कृति से जुड़ा मड़ाई महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नेहरू साहू ने की, जबकि सरपंच सतकोंन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मड़ाई जैसे पारंपरिक पर्व हमारी लोकसंस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में नेहरू साहू ने कहा कि मड़ाई महोत्सव ग्रामीण जीवन की आत्मा है, जो सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है।
इस अवसर पर सरपंच सतकोंन साहू ने कहा कि ग्राम स्तर पर ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।


महोत्सव के अंतर्गत रात्रि में प्रसिद्ध कका-भतीजा नाचा पार्टी, सराथपाली द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। पारंपरिक नाचा की प्रस्तुति ने समूचे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
मड़ाई महोत्सव के दौरान पारंपरिक पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं मेल-मिलाप के साथ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अध्यक्ष कार्तिक राम साहू,उप सरपंच भिनेन्द्र साहू,झब्बू साहू,चेतन साहू,रामकुमार वर्मा,पीलूराम वर्मा,घनश्याम वर्मा,रतन साहू,महेश साहू,थनवार भ्रातद्वाज,प्रेम साहू,रूपदास वैष्णव, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp