Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में भव्य मेले का आयोजन

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

,बसंत पंचमी के पावन पर्व पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन श्री सिद्ध बाबा महाराज एवं श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद परमहंस जी महाराज की प्रेरणा, व, श्री श्री 108 श्री महात्मा शिवानंद जी एवं सभी संतों के सानिध्य में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बेलगहना के श्री सिद्ध बाबा आश्रम पहाड़ी अंचल पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेला एवं रुद्र यज्ञ रामचरित मानस आयोजित किया जाएगा। जो 21 जनवरी 2026 दिन बुधवार से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार तक चलेगा । बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मानस मंच में वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कि जाती है।

वहीं मुख्य मंदिर के सामने यज्ञशाला में रुद्र यज्ञ कुंड में श्रद्धालु भक्त प्रतिदिन बड़ी संख्या में भगवान यज्ञ देव की परिक्रमा करने पहुंचते हैं मेले का आयोजन लगातार 72 वर्ष से किया जा रहा है।बेलगहना मेले का विशेष महत्व है। मेला आस्था के साथ ही आकर्षण का केंद्र बना रहता है

प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम परिसर पहुंच कर मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का आध्यात्मिक लाभ लेते रहते हैं मंदिर परिसर में आकर जहां दर्शन लाभ व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आस्था का माहौल बना रहता है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।वहीं मेले में विभिन्न पकवानों के साथ साथ झूला , विभिन्न प्रकार की दुकानों से आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस मेले का लुत्फ उठाने बहुत दूर दूर से लोग पहुंचते हैं।

बिलासपुर,कोटा, लोरमी,पेंड्रा,कोरबा,मरवाही से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचते हैं। इस आयोजन में पुलिस प्रशासन,रेल प्रशासन, विद्युत विभाग,जल विभाग,ग्राम पंचायत, सेवा समिति,एवं प्रमुख रूप से प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनी रहता है मेले के आयोजन के लिए समिति महीने भर पहले से तैयारी में जुट जाती है यह जानकारी प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने दी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp