Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोण्डागांव प्रेस क्लब में CPI की प्रेसवार्ता, ‘कलम (पेन) अभियान’ के ज़रिए सांप्रदायिक सौहार्द का आह्वान

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोण्डागांव, :–;
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने रविवार को कोण्डागांव प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से देश में बढ़ती सांप्रदायिकता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा और जागरूकता को सबसे सशक्त हथियार बताया। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कहा कि हिंसा और हथियारों के रास्ते समाज, देश की एकता और अखंडता को कमजोर करते हैं, जबकि शिक्षा ही स्थायी और सकारात्मक समाधान है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीपीआई राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य तिलक पांडे ने कहा कि आज देश में सुनियोजित तरीके से नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ कट्टरपंथी ताकतें समाज को बांटकर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि तलवार या बंदूक से मिलने वाली ताकत क्षणिक होती है और केवल विनाश लाती है, जबकि कलम समाज को जोड़ने, सोच बदलने और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करती है।

तिलक पांडे ने कहा कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता। इसका एकमात्र उत्तर शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा है। इसी उद्देश्य से CPI द्वारा ‘कलम (पेन) अभियान’ की शुरुआत की गई है, ताकि आमजन, विशेषकर युवा वर्ग, नफरत की राजनीति को समझें और उसके खिलाफ जागरूक होकर खड़े हों।

प्रेसवार्ता में CPI के प्रतिनिधियों ने बताया कि ‘कलम (पेन) अभियान’ के तहत चौक-चौराहों, बाजारों और गांवों में छोटे-छोटे जनसंवाद, सभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

रविवार को प्रेस क्लब कोण्डागांव में प्रेस प्रतिनिधियों को कलम (पेन) भेंट कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस पहल का प्रेस प्रतिनिधियों ने स्वागत किया और इसे सामाजिक सद्भाव के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

प्रेसवार्ता के अंत में CPI ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें, कलम हाथ में लें और अपने आसपास शिक्षा का प्रकाश फैलाकर देश को मजबूत बनाने में योगदान दें।
पार्टी का संदेश स्पष्ट था—“हिंसा का जवाब शिक्षा से दें, आइए कलम उठाएं और भारत को मजबूत बनाएं।”

प्रेसवार्ता के दौरान कोंडागांव जिला सचिव शैलेश, सहायक सचिव दिनेश मरकाम, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp