Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न,, 25 जनवरी को होगा पहली बार मातृ शक्ति के सम्मान का होगा आह्वान

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से मां महामाया की नगरी मंदिर प्रांगण, रतनपुर (जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़) में एक प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यह बैठक “नारी शक्ति के सम्मान एवं जागरण” को समर्पित होगी, जिसमें पूरे प्रदेश के सभी जिलों से महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज की मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगी।इस अवसर पर समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को एकजुट कर समाज एवं संगठन में उन्हें उचित सम्मान और सशक्त भागीदारी दिलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब नारी शक्ति सशक्त, संगठित और सम्मानित होगी।

बैठक की एक विशेष उपलब्धि यह रहेगी कि प्रदेश महिला कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा इसी मंच से की जाएगी। इससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव एवं महामंत्री गीता यादव ने समाज की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदेश स्तरीय बैठक में उपस्थित होकर अपनी एकता और शक्ति का परिचय दें। उन्होंने कहा कि “आपकी उपस्थिति ही नारी शक्ति की असली ताकत है।

जब महिलाएं एकजुट होंगी, तभी समाज और संगठन में उन्हें उनका वास्तविक सम्मान मिलेगा।प्रदेश स्तरीय इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और रतनपुर की पावन भूमि पर नारी शक्ति के जागरण का यह आयोजन एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है l इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए नगर के सभी महिलाएं तैयारी में लगे हुए हैंl

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp