Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

77वां गणतंत्र दिवस पर सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने फहराया तिरंगा

सुकमा जिले में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरी गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीयध्वज फहराया। इस अवसर पर  टेकाम ने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया।
विधायक टेकाम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश वाचन पश्चात् शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।  टेकाम ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 35 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे स्कूली बच्चों ने देश भक्ति एवं पारंपरिक नृत्यों से ओतप्रोत आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 12 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकी निकाली गई।

कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम, जनपद अध्यक्ष सुकमा संतोष इड़ो, जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी, नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, कोरसा सन्नू, अधिकारियों में डीआईजी नक्सल ऑपरेशन सुकमा आनंद सिंह राजपुरोहित, कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, नगर पालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp