Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालयों और थाने का निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह भी रहे साथ

थाने की व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर

बिलासपुर:—- पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जिले के दो थानों सरकंडा और कोनी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह भी पुलिस महानिरीक्षक के साथ थे।थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाने की सफाई, पुलिस अधिकारियों के अनुशासन और वेशभूषा का निरीक्षण किया,और थाने भवन का भी भ्रमण करते हुए, थाने के रिकॉर्ड्स को चेक किया।इस दौरान थाने आने वाले पीड़ितों से पुलिस महानिरीक्षक के स्वयं बात करके उनकी समस्या की जानकारी ली, और थाना प्रभारी को उनका निराकरण करने निर्देशित किया।थानों में पीड़ितों के लिए पर्याप्त पेय जेल व्यवस्था, साफ सफाई और समय पर उपस्थिति के लिए पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी।

महिलाओं और बच्चों से विनम्र और सभ्य व्यवहार करने विशेष रूप से उनके द्वारा बताया गया।थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर ,उनका वैधानिक निराकरण त्वरित किया जाए, इस पर पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा विशेष हिदायत दी गई। थाने में ‘ अनुभव ‘ अभियान के तहत फरियादियों के फीड बैक के लिए क्यू आर कोड लगाने,और ‘सशक्त ‘ ऐप में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री के कार्य को शीघ्रता से करने निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक को इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग के लिए भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड्स और कार्यवाहियों में, जो कमियां दिखाई दी, उनको एक सप्ताह में दुरुस्त करके ,पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा रिपोर्ट मांगी गई है। इसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी भ्रमण और निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज किया गया, वहां निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली गई

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया, की,इस निरीक्षण का उद्देश्य, रेंज में पदस्थापना के बाद , जिले की पुलिसिंग और थानों की सामान्य जानकारी और पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को जानना ,तथा पुलिस अधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। ऐसे निरीक्षण सतत जारी रखने की बात पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कही गई।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले के थाने और पुलिस बल को हाईटैक करने और मोबाइल ऐप तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना ,उनकी प्राथमिकता में है,

और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है, शीघ्र ही इसके सुपरिणाम फील्ड में नजर आने लगेंगे।पुलिस महानिरीक्षक के साथ इस निरीक्षण के संबंध बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने कहा, की पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा व्यवस्था में सुधार के संबंध मे जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन कराया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp