
रतनपुर पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को पाली जिला कोरबा से बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।।
दिनाँक 31 दिसंबर को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 29 दिसंबर को इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने पश्चात उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी व नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी। नाबालिक बालिका की पाली जिला कोरबा में होने की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा थाना रतनपुर में टीम गठित कर पाली रवाना किया गया था। जहॉ आरोपी सुमीत कुमार यादव यादव निवासी दोनासागर थाना रतनपुर के पास से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जबरदस्ती भगाकर ले जाना बताने तथा अपने साथ जबरदस्ती करने के कथन पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, दिनेश तिवारी, का विशेष योगदान रहा।









