Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर पुलिस का ‘अर्पण’ अभियान: 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर,:—-बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अर्पण’ अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस माह पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित नागरिकों को लौटाए।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष खोज अभियान चलाया गया। प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं सभी थाना प्रभारियों को तकनीकी सहायता के आधार पर मोबाइल खोजने के निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा बीते एक माह में बिलासपुर शहर सहित जिले की सीमा से लगे अन्य जिलों से 100 मोबाइल बरामद किए गए। इनमें से कई मोबाइल राज्य के दूरस्थ जिलों एवं अन्य प्रदेशों में सक्रिय पाए गए थे, जिनके लिए पृथक अभियान चलाकर बरामदगी की जा रही है। मोबाइल स्वामियों को लौटाने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम में करीब 160 लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  उमेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियरे, नगर पुलिस अधीक्षक  निमितेश सिंह, प्रभारी ए.सी.सी.यू.  हेमन्त आदित्य एवं साइबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी ने लोगों को वर्तमान में प्रचलित साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉलिंग के माध्यम से होने वाली सेक्सटॉर्शन, व्हाट्सएप डीपी बदलकर ठगी, बिटकॉइन, टूरिज्म प्लान, कस्टमर केयर के नाम पर ठगी, ऑनलाइन लोन ऐप सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अभियान को सफल बनाने में ए.सी.सी.यू. तथा बिलासपुर जिले के समस्त थानों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के इस प्रयास से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp