Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने फाइलेरिया बीमारी से जागरुक रहने की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :—-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के नागरिकों से फाइलेरिया बीमारी से जागरुक रहने के लिए अपील किया है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है और हमारे जिले के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि फाइलेरिया को रोकने के लिए दवाएं उपलब्ध हैं और हम इसे उन्मूलन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों (“दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर”) को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी।

मैं आप सभी जिलेवासियों से आह्वान करता हूँ कि आप इस अभियान में सहयोग करें और अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें। यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है, और यह बीमारी को रोकने में मदद करेगी। आइए, हम सभी मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए काम करें और एक स्वस्थ जिला बनाएं।

किनको नहीं खिलाना है फाइलेरिया की दवा

स्कूल, आंगनबाड़ी, क्लिनिक, हॉस्पिटल या 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान में घर घर आकर दवा देने पर भी फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे (जन्म से 2 वर्ष), गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खिलाना चाहिए, इससे इन लोगों को नुकसान हो सकता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp