Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : पीएम सूर्य घर योजना में गंभीरता से कार्य नहीं करने पर कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :— कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का समीक्षा किया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी ईई विद्युत, सभी सीएमओ, सीईओ जनपद पंचायत को फटकार लगाया और बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सभी अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को लाभ देने के लिए यह योजना बनाया गया है वे स्वयं अपने घर, ऑफिस, प्रतिष्ठान में सूर्य घर का सेटअप इनस्टॉल कराकर बिजली बिल से राहत पा सकते हैं।

नवनिर्मित सड़क को पाईप लाइन, बीएसएनएल, जिओ, एयरटेल के फाइबर के लिए गड्ढा करने और सड़क खराब करने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बिना एसडीएम के अनुमति के कोई सड़क में गड्ढा नहीं करेंगे। इसी प्रकार अभी रबी फसल की शुरुआत में सड़क पर किसानों के द्वारा केजव्हीलयुक्त ट्रेक्टर चलाने पर हो रहे सड़क क्षति पर भी कलेक्टर ने सभी केजव्हील बनाने वाले दुकानदारों के साथ बैठक करने और सड़क में केजव्हील उपयोग करने वाले किसानों को आयरन पट्टी लगाने और आयरन पट्टी नहीं लगाने वाले किसानों पर थाना और तहसीलदार से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. संजय ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में किसानों को एग्रीस्टेक में फसल का पंजीयन अनिवार्य करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका निराकरण के लिए कृषि और उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों, पटवारियों आदि को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक पंजीयन किसी भी योजना का लाभ देने के लिए अनिवार्य और महत्वपूर्ण जानकारी है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी सीएमओ और सीईओ जनपद पंचायतों को फाइलेरिया के दृष्टिकोण से सड़क किनारे और नाली को साफ करने के निर्देश दिए।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp