Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चली कांबिंग गश्त, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार करीब 300 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई, निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में लगभग 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
रातभर चली इस सघन कार्रवाई में संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थानों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों और वारंटियों के घरों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थाई वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु अभिरक्षा में लिया गया।
निगरानी बदमाशों की सघन जांच
पुलिस ने निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा/बदमाशों की विधिवत चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया और उन्हें कड़ी वैधानिक चेतावनी दी। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
अवैध हथियार और नशे में वाहन चालकों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 105 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस की अपील
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वारंटियों, फरार आरोपियों या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस व्यापक अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि बिलासपुर पुलिस अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

ग्राम पंचायत बहतराई के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण
आज फोकस में

ग्राम पंचायत बहतराई के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’!  पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल
आज फोकस में

मछली की गाड़ियों पर विभाग की ‘खामोशी’! पश्चिम बंगाल से धड़ल्ले से पहुंच रहे वाहन, जांच के नाम पर मत्स्य विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष
आज फोकस में

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
आज फोकस में

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार
आज फोकस में

शालेय खेल खुद प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा बरकरार

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp