Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद : जिले में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

एआई, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नं. 1930 पर अधिकारियों को दी गई जानकारी
कार्यषाला में डिजिटल युग में सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश

गरियाबंद :—कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सुरक्षित इंटरनेट दिवस (सेफर इंटरनेट डे) के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। एनआईसी के उपनिदेशक ने इंटरनेट के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान इंटरनेट की मूल अवधारणा, दैनिक जीवन में इंटरनेट का उपयोग, इंटरनेट, एआई (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, एआई से जुड़े सामान्य साइबर खतरे, साइबर हाइजीन प्रैक्टिसेज तथा साइबर अपराध रिपोर्टिंग तंत्र ( हेल्पलाइन नम्बर – 1930) के बारे में बताया गया। अधिकारी-कर्मचारी ने भी अपने जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न पूछकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इंटरनेट आज के डिजिटल युग में जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, किन्तु इसके साथ साइबर धोखाधड़ी, फिशिंग, डेटा चोरी एवं ऑनलाइन ठगी जैसे खतरे भी हुए हैं। उन्होंने कार्यशाला में जागरूक किया कि किसी भी प्रकार की साइबर घटना की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू स्टेसेफआनलाईन डॉट इन जैसे अधिकृत माध्यमों का उपयोग करें।
इस दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मिथिलेश देवांगन द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने एआई के बढ़ते उपयोग, उससे जुड़े संभावित जोखिमों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी प्राप्त कर साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp