Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा में 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

सर्कस मैदान में उमड़ा खेल प्रेमियों का उत्साह, युवाओं को मिला प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

भाटापारा:— नगर के सर्कस मैदान में दिनांक 12 से 14 फरवरी तक सम्राट फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष अतिथि डॉ विकास आडिल,अमरजीत सलूजा ने उपस्थित होकर विधिवत शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम के आरंभ से ही सर्कस मैदान में खेल प्रेमी युवाओं, दर्शकों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। खिलाड़ियों के जोश और ऊर्जा से पूरा वातावरण खेलमय हो उठा। विभिन्न टीमों के प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समन्वय और सकारात्मक सोच का भी विकास करता है। फुटबॉल जैसे टीम खेल से सामूहिक प्रयास, रणनीति और पारस्परिक सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के आयोजन नगर के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उन्हें नशामुक्ति, सकारात्मक ऊर्जा एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना की ओर प्रेरित करते हैं।


आयोजन समिति, खिलाड़ियों, सहयोगी संस्थाओं एवं खेल प्रेमी नागरिकों के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन भव्य रूप ले सका। इस सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील
आज फोकस में

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर होंगे जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम
आज फोकस में

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर होंगे जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल
आज फोकस में

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल

अवैध रेत का खेल या फोनपे से वसूली का नेटवर्क? बाबू भाई, यहां तो मामला कुछ और ही है!
आज फोकस में

अवैध रेत का खेल या फोनपे से वसूली का नेटवर्क? बाबू भाई, यहां तो मामला कुछ और ही है!

ट्रक पलटने से लकड़ी तस्करी का मामला आया सामने, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
आज फोकस में

ट्रक पलटने से लकड़ी तस्करी का मामला आया सामने, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp