
सीपत,,,, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वंचालन ग्राम के लोग जेवरा स्कूल में अतिक्रमण को हटाने और बिलासपुर सीपत हरदीबाजार सोंठी खम्हरिया अदराली नवापारा 12 किलोमीटर सड़क बनाने को लेकर 17 फरवरी मंगलवार को बलौदा सीपत मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करेंगे l जिसके लिए लक्ष्मीन बाई पोर्ते सोंठी जनपद सदस्य के नेतृत्व यह बड़ा आंदोलन की तैयारी की गई है l जनदर्शन में जिला कलेक्टर को दिये लिखित आवेदन में स्पष्ट किया गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के अहाता के अंदर दीपक पटेल ने अवैध कब्जा कर बाड़ी लगाकर उसमें सब्जी उगा रहा है l और बार बार मना किए जाने पर कब्जा नहीं हटाया गया है l वहीं कई वर्षों से खम्हरिया अदराली जेवरा लगभग 12 किलोमीटर सड़क मार्ग की हालत कई वर्षों बाद भी सुधर नहीं पाई है दिन ब दिन सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई जिस ओर प्रशासन और विभाग का ध्यान नहीं गया है l इन्हीं दो प्रमुख मांगो को लेकर हजारों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन का विरोध जताएंगे l









