Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों का करीब पौने चार करोड़ बकाया भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

महासमुंद से किसानों का रायपुर ट्रेक्टर रैली 20 फरवरी को

महासमुंद:—-132 किसानों एवं मजदूरों के साथ हुआ अन्याय अब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है। वर्ष 2024–25 के रबी सीजन में कावेरी बीज कम्पनी सिकंदराबाद तेलंगाना द्वारा किसानों की भूमि लीज (रेंग) पर लेकर बीज उत्पादन कराया गया, मजदूरों से कड़ी मेहनत कराई गई, मशीनरी का उपयोग कराया गया लेकिन आज तक मेहनताना और लीज राशि का भुगतान नहीं किया गया।


कुल बकाया मूल राशि ₹3,23,26,388/- (अक्षरी तीन करोड़ तेइस लाख छब्बीस हजार तीन सौ अठ्यासी रुपये) है। जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक 2% मासिक ब्याज जोड़ने पर ₹51,72,222/- अतिरिक्त देय है। इस प्रकार कुल बकाया राशि ₹3,74,98,610/- (अक्षरी तीन करोड़ चौहत्तर लाख अट्ठानवे हजार छह सौ दस रुपये) हो चुकी है।
इस विषय पर किसानों का महत्वपूर्ण बैठक पन्नालाल टावर महासमुंद में सम्पन्न हुआ. बैठक में उपस्थिति जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, प्रभावित किसानों कृष्ण कुमार चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, महेन्द्र, बंजारे, प्रवीण चंद्राकर, भीखम चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, केशवराम पाल आदि ने कहा कि यह केवल आर्थिक मामला नहीं है, यह किसानों और मजदूरों की मेहनत, सम्मान और जीवन से जुड़ा प्रश्न है। भुगतान न मिलने के कारण कई परिवार कर्ज में डूब चुके हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है, और आजीविका संकट में है।

शासन-प्रशासन से बार-बार निवेदन करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इसलिए बाध्य होकर समस्त प्रभावित किसान एवं मजदूर दिनांक 20/02/2026 (शुक्रवार) को रायपुर धनेली स्थित कंपनी के प्रसंस्करण प्लांट का घेराव करेंगे। महासमुंद से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ विशाल रैली निकालकर शांतिपूर्ण किंतु दृढ़ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


यदि तत्काल प्रभाव से भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से उग्र रूप दिया जाएगा जिसमें रेल रोको आंदोलन शामिल होगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।

एक महीने से प्रभारी विहीन रतनपुर थाना, उप निरीक्षक के भरोसे चल रही व्यवस्था
आज फोकस में

एक महीने से प्रभारी विहीन रतनपुर थाना, उप निरीक्षक के भरोसे चल रही व्यवस्था

किंजल सोन्ड्रे ने बढ़ाया संकुल बड़बत्तर का मान, 95.50% अंक लाकर हुई सम्मानित
आज फोकस में

किंजल सोन्ड्रे ने बढ़ाया संकुल बड़बत्तर का मान, 95.50% अंक लाकर हुई सम्मानित

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग
आज फोकस में

तखतपुर: ग्राम पंचायत सिलतरा में सरपंच-सचिव पर मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
आज फोकस में

नगोई में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले विधायक अटल श्रीवास्तव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp