Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत क्षेत्र वंचालन ग्राम सोठी के जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई पोर्ते के नेतृत्व में लोगों ने किया अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम

 

जेवरा स्कूल से अतिक्रमण हटाने और खराब सड़क की दुर्दशा को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने सीपत बलौदा मार्ग पर 1घंटे किया चक्का जाम

 

लगी लंबी गाड़ियों की कतारे

 

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ने माह भर में सड़क निर्माण शुरू होने का दिया आश्वासन

सीपत,,,, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वंचालन ग्राम के लोग जेवरा स्कूल में अतिक्रमण को हटाने और बिलासपुर सीपत हरदीबाजार सोंठी खम्हरिया अदराली नवापारा 12 किलोमीटर सड़क बनाने को लेकर मंगलवार को बलौदा सीपत मुख्य मार्ग खम्हरिया में 1घंटे किया चक्का जाम l वनांचल ग्राम के आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी दो प्रमुख मांगो को सड़क निर्माण व जेवरा स्कूल से अतिक्रमण को हटाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल को आवेदन सौंपा l

सोंठी क्षेत्र के जनपद लक्ष्मीन बाई पोर्ते सोंठी जनपद सदस्य के नेतृत्व यह बड़ा आंदोलन की तैयारी की गई थी l जनदर्शन में जिला कलेक्टर को दिये लिखित आवेदन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के अहाता के अंदर दीपक पटेल ने अवैध कब्जा कर बाड़ी लगाकर उसमें सब्जी उगा रहा है l

और बार बार मना किए जाने पर कब्जा नहीं हटाया गया है l वहीं कई वर्षों से खम्हरिया अदराली जेवरा लगभग 12 किलोमीटर सड़क मार्ग की हालत कई वर्षों बाद भी सुधर नहीं पाई है दिन ब दिन सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई जिस ओर प्रशासन और विभाग का ध्यान नहीं गया है l इन्हीं दो प्रमुख मांगो को लेकर हजारों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के आदिवासी समाज एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक मुख्य मार्ग खम्हरिया में चक्का जाम किया l और उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को दोषी ठहराया l

आदिवासी समाज के अध्यक्ष देव सिंह पोर्ते ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी की सरकार कहने मात्र की है ,अगर खुद आदिवासी समाज अपने हक के रोड आ गए है तो फिर हम कैसे कह सकते है कि प्रदेश में आदिवासी समाज की सरकार है l वर्षों से खराब हालत में जर्जर सड़के क्या सरकार और विभाग के अधिकारियों को दिखाई नहीं दिया l उन्होंने अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए शहर की सड़के कैसे जल्दी बनती है और गांव की सड़कों को बनाने के लिए हमें सड़क पर आने को मजबूर करती है l चक्का जाम कर रहे लोगो को सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल और सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के समझाइश और आवश्वासन के बाद उन्होंने चक्का जाम समाप्त किया l


मौके पर pwd के अधिकारी राघवेंद्र सूर्यवंशी ने विभाग की ओर से एक माह में कार्य प्रारंभ होने की बात कही l जेवरा स्कूल में अतिक्रमण को लेकर सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने मामले को लेकर कहा कि इसकी न्यायालय में केश लगी है जल्द से जल्द इसका नियमानुसार समाधान हो जाएगा l भीड़ में महिलाएं काफी आक्रोशित नजर आ रही थी l लेकिन चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा l तब कही कही जाकर अधिकारियों ने राहत की सास ली l चक्का जाम में प्रमुख रूप से देव सिंह पोर्ते छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष, लक्ष्मीन बाई पोर्ते जनपद सदस्य,मीना वस्त्रकार सरपंच सोंठी त्रिभुवन पोर्ते सरपंच प्रतिनिधी जूहली प्रमोद कुर्रे सरपंच प्रतिनिधी खोनद्रा घनश्याम नेताम जेवरा रानू श्रीवास सोंठी , विजय गुप्ता जनपद सदस्य,भागीरथी पोर्ते धनिदास महंत,नारायण ,राजेंद्र पटेल,उप सरपंच देवेंद सिंह पोर्ते ,भागीरथी जायसवाल, राम कश्यप, महेश्वर नेताम घनश्याम नेताम, संतोषी बाई सहित हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के मौजूद थे l

मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ…. 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ…. 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?
आज फोकस में

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम
आज फोकस में

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र
आज फोकस में

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp