Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर /रतनपुर में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के शक में तलवार से हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, 7 घायल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अवैध संबंध के शक में भड़के तीन आरोपियों ने एक परिवार के घर में घुसकर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस खूनी हमले में 75 वर्षीय मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 मासूम बच्चों सहित कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश श्रीवास, उसका बेटा सुमित श्रीवास और नीतिक श्रीवास तलवार लेकर गांव में शेख सलीम और चांदी खान को खोजते हुए पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी और शेख सलीम के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते आरोपियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि जब दोनों नहीं मिले, तो उन्होंने घर में मौजूद अन्य परिजनों पर ही हमला बोल दिया।
हमले के दौरान घर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। तलवार के वार से कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी रजनेश सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध के शक से उपजे विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक  संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp