Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नो पार्किंग पर सख्ती: बिलासपुर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन लिफ्ट व चालान जारी

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :— शहर में बढ़ते यातायात दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

पीक आवर में खासतौर पर व्हील लॉक लगाकर वाहनों पर जुर्माना किया जा रहा है, वहीं कार और बाइक लिफ्टर के जरिए ऐसे वाहनों को हटाया भी जा रहा है।


यातायात पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आईटीएमएस सिस्टम और कैमरों के माध्यम से भी नो पार्किंग पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

शाम के समय ड्रोन से निगरानी कर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों वाले स्थानों पर टीम भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही नगर निगम के साथ मिलकर भी नियमों के तहत सख्ती बढ़ाई जा रही है।


पुलिस ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंक, पेट्रोल पंप, होटल और मॉल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े न हों।

वहीं आम वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, जिससे शहर में जाम और यातायात बाधा की स्थिति न बने।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp