Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी

ब्यूरो रिपोर्ट  समय न्यूज लाइव

रायपुर:—कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना किसानों के लिए आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। इसका सफल उदाहरण मुंगेली जिले के कृषक गोविंद जायसवाल हैं, जिन्होंने योजना के तहत सरसों फसल से बेहतर लाभ अर्जित किया है। रबी वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत उन्हें सरसों की उन्नत किस्म पी.एम.-32 का बीज 01 एकड़ क्षेत्र के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उनके गांव में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कृषक जायसवाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से उन्हें बीज उपचार, खरपतवार प्रबंधन एवं सरसों की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एफिड से बचाव के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग द्वारा फफूंदनाशक एवं कीटनाशक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने आगे बताया कि उन्नत तकनीकों के उपयोग और विभागीय मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप प्रति एकड़ लगभग 06 क्विंटल सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ। सरसों के उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी के कारण उन्हें लगभग 25 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।  गोविंद जायसवाल ने इस सफलता के लिए कृषि विभाग एवं आत्मा योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनकी खेती को लाभकारी बनाया है।

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके
आज फोकस में

दीप जलने से पहले ही ‘गायब’ हुए 21 शिक्षक, उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम स्थल से खिसके

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक  संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा
आज फोकस में

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में तीज मिलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन: 5:30 घंटे तक लोक संस्कृति, खेल और प्रतिभा की बही निर्मल धारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp