Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जुन्नपारा चौकी व वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही,

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

बिलासपुर जिला के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनीश सिंह के दिशा निर्देशन में अभी हाल में ही में अभियान के तहत ऑपरेशन तलाश एवं अवैध गतिविधियों में संलग्न अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने का पुलिस की आला अधिकारियों एवं थाना चौकी के प्रभारी को मार्गदर्शीत किया गया था जिसके चलते जिला के समस्त थाना एवं चौकी में सैकड़ो की संख्या में गुम हुए बालक बालिका एवं गुम व्यक्तियों की तलाश करने में सफलता मिली है

इसके अलावा अवैध गतिविधियों के में नकेल कसने संबंधित विभाग से कार्यवाही करने के निर्देश भी समय-समय पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से थाना एवं चौकी प्रभारी को मिलती रहती है अभी हाल में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी जूना पारा में ऑपरेशन तलाश के तहत माह अप्रैल में 8 गुम इंसान प्रियंका रेनू शिवम ध्रुव कुमारी संगीता दिवाकर प्रभा कश्यप निशु जगत लता ध्रुव नीलम को पता कर परिजनों को सुपुर्द कर अपहृत बालक बालिका के तीन प्रकरणों में सफलता चौकी को मिली है

जिसकी विवेचना जारी है एवं ग्राम बांधा में पुलिस एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से अवैध लकड़ी कारोबारी पर नियंत्रण किया गया साथ ही एक ही दिन में आठ शराबियों के विरुद्ध भी कार्यवाही किया गया है अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ पुलिस एवं वन विभाग बिलासपुर में संयुक्त टीम बनाकर बड़ी कार्यवाही किया है पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर लाखों रुपए के मशीन एवं लकड़ियों पिंकू खंडे गीता खंडे के घर से पुलिस मुखबिर सूचना पर बरामद किया है

पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा जप्त लकड़ियों में दो-तीन साथ 2372 घन मीटर सागौन 0.794 घन मीटर साल और 0.040 घन मीटर शीशम की लकड़ी को एवं एक नग मशीन को जप्त किया गया है जप्त सामग्रियों को कोटा में रखा गया है आरोपी पिंकू खंडे गीता खंडे के विरुद्ध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है

इस कार्यवाही से आसपास के लकड़ी तस्करों के मन में भय का माहौल बना हुआ है इस पूरी कार्यवाही में प्रभारी संजीव सिंह अपने पुलिस स्टाफ सहित एवं वन विभाग के रेंजर नितिन लहरें डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार नरेंद्र सूरज कुमार एवं प्रभारी अधिकारी डिप्टी रेंजर संगीता तिर्की सभी उपस्थित थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp