वार्ड की रोड-नाली में कचरा फेंकने वालों पर ₹1000 जुर्माना, सूचना देने वाले को ₹100 इनाम : पार्षद कोमल सिंह
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
तखतपुर :—तखतपुर नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद कोमल ठाकुर की अनोखी पहल, स्वच्छता के लिए दिखाई सख्ती और जागरूकता तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर पार्षद कोमल सिंह ठाकुर की पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने एक अनोखा संदेश बोर्ड लगवाया है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर 1000 रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने कहा आए दिन वार्ड के रोड में झाड़ू लगाया जाता है एवं जगह-जगह के कूड़ा कचरा को उठाया जाता है पर जहां पर लोगों की आने-जाने का रास्ता है स्कूल जाने का रास्ता है मंदिर है ऐसी जगह पर लोगों के द्वारा जबरन जानबूझकर गंदगी की जाती है बार-बार मना करने के बाद भी लोग कचरा फेंकते हैं सुबह से महिलाओं की टीम कचरा उठाने के लिए आते हैं उन्हें कचरा ना देकर रोड और नाली में डालते हैं भय बिनु होइ न प्रीति’ लोगों में शासन की कढ़ाई बहुत जरूरी है तब जाकर लोग समझ आता है इसलिए स्वच्छता हमारी पहचान है हम वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए घर प्रयास करेंगे इसलिए जो व्यक्ति फोटो खींचकर भेजता है उसका नाम गुप्त रहेगा और नगर पालिका के द्वारा जो व्यक्ति कचरा फेंक रहे हैं उनको पेनल्टी कार्रवाई की जाएगी इतना ही नहीं, स्वच्छता व्यवस्था में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षद ने नई पहल करते हुए यह घोषणा भी की है कि कचरा फेंकने वाले व्यक्ति की फोटो खींचकर सूचना देने वाले नागरिक को 100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस पहल को लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल सफाई अभियान चलाने से बदलाव नहीं आता, बल्कि इस तरह की जागरूकता और जिम्मेदारी तय करने वाली पहल से लोगों की सोच में परिवर्तन आता है। पार्षद कोमल ठाकुर की यह कोशिश न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैला रही है, बल्कि लोगों को अपने शहर के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश भी दे रही है।नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगेगी और तखतपुर स्वच्छ एवं सुंदर शहर की दिशा में आगे बढ़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?
वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है
समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर
यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।