Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के रिक्त होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया जिसमें से गरियाबंद अंचल के युवा नेता गौरव मिश्रा की दावेदारी मे नाम आने से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके नाम की चर्चा सामने आने के बाद जिले भर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों और आम नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षो से क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले गौरव मिश्रा को युवा नेतृत्व के एक मजबूत चेहरे के रूप में देखा जाता है। हाल ही मे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र में खाद संकट, सिंचाई व्यवस्था, जैसे मुद्दों को लेकर चक्का जाम किया।उन्होंने लगातार आंदोलन किया, ज्ञापन सौंपा । छेत्रिय समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए वे कई बार धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं। उनका मानना है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार किसान हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। युवाओं के रोजगार, शिक्षा, खेल सुविधाओं और स्थानीय विकास के मुद्दों पर भी लगातार संघर्ष किया है । युवा कांग्रेस के माध्यम से उन्होंने युवाओं को राजनीति और सामाजिक कार्यों से जोड़ने का कार्य किया है। स्थानीय जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता के कारण वे क्षेत्र में एक जनप्रिय युवा नेता के रूप में उभरे हैं। चाहे किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग हो, युवाओं को रोजगार दिलाने का मुद्दा हो या ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की आवश्यकता, उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास किया है।
दिल्ली रवाना होने से पहले गौरव मिश्रा ने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत दावेदारी नहीं है, बल्कि प्रदेश के किसानों, युवाओं और आम जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि यदि संगठन उन्हें कोई जिम्मेदारी देता है तो वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश के युवाओं की आवाज को मजबूती देंगे तथा किसानों और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे।
जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का कहना है कि उन्होंने जमीन पर रहकर संघर्ष की राजनीति की है। स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर उनकी निरंतर सक्रियता उन्हें प्रदेश स्तर पर एक मजबूत युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित करती है।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp