
*गरियाबंद*: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने राजिम विधायक रोहित साहू से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कमल पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर इंद्राणी नेहरू साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है तथा विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत कर रहा है।
राजिम विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका जनसेवा, राष्ट्रहित और विकास के प्रति समर्पण ही उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थापित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”">







