Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के गरियाबंद दौरे पर कांग्रेस का विरोध, काले झंडे दिखाने की तैयारी

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का 17 जून को गरियाबंद जिला आगमन पर विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय किसानों की समस्याएं,के प्रति सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के विरोध में लिया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा,”हमारी यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यवाही तब तक जारी रहेगी,जब तक कि सरकार इस पर ठोस कदम नहीं उठाती।

1.गरियाबंद जिले की सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया खाद का संकट गहराता जा रहा है। किसान बोवाई के महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि निजी दुकानों में वही डीएपी, यूरिया मनमाने दामों पर बेची जा रही है।

2.सबसे चिंताजनक बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कालाबाजारी करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आखिर किसानों की जेब पर डाका डालने वालों को संरक्षण कौन दे रहा है?

3.एक ओर भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी ओर किसान बोवाई के समय खाद के लिए परेशान होकर अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।

4.किसान विरोधी नीतियों और प्रशासनिक विफलता का खामियाजा प्रदेश का अन्नदाता भुगत रहा है।

5.सरकार तुरंत पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराए, कालाबाजारी पर रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जा चुका है,लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। न हीं कोई कार्रवाई की गई। अंततः जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए यह विरोध प्रदर्शन करने के लिए हम बाध्य है।”ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के किसान भाइयों को अपने अधिकार के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह
आज फोकस में

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
आज फोकस में

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर
आज फोकस में

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
आज फोकस में

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp