Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर…:—लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

“नशों में एकता, रक्तदान शिविर, रक्तदान महादान” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पुलिस विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी जिला अस्पताल बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और डीआईजी रजनेश सिंह ने स्वयं रक्तदान कर समाज को मानवता और सेवा का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है।

रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन बी.एल. गोयल, राजीव अवस्थी, सौरभ सक्सेना सहित रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पुलिस विभाग और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों, प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों, एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 35 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक उमेश साहू, निरीक्षक भावेश शेंडे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

<span style=सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह">
आज फोकस में

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महादान, 35 यूनिट रक्त संग्रह

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, अगले 4-5 दिनों में दस्तक की उम्मीद

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
आज फोकस में

सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों पर होगी स्थायी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर
आज फोकस में

स्कूल खुलते ही शुरू हुई “यातायात की पाठशाला”, छात्र बने ट्रैफिक नियमों के ब्रांड एंबेसडर

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

25 जून तक करें आवेदन : मस्तूरी जनपद पंचायत में 7 जलाशयों के मत्स्य पालन पट्टों के लिए आवेदन आमंत्रित

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
आज फोकस में

12 जुलाई को होगा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति का निर्वाचन, चुनाव पर्यवेक्षक बोधन साहू ने लिया तैयारियों का जायजा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp