Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आज के बच्चे कल के भविष्य —लहरिया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा निर्देशित और जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल द्वारा जारी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम कैलेंडर के तारतम्य में शिक्षा सत्र 2026-27 में नवप्रवेशी बच्चो को विद्यालय से जोड़ने की प्रारंभिक कड़ी में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट विकास खंड मस्तुरी में हुआ

जिसमें मुख्य अतिथि मस्तूरी विधानसभा के विधायक दिलीप लहरिया ,जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, सरपंच ग्राम पंचायत दर्रीघाट संतराम कश्यप, एस एम डी सी अध्यक्ष बृजनंदन टंडन, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, पिंटू जांगड़े , मुरली पटेल,जनप्रनिधि वरिष्ठ नागरिक की गरिमामय उपस्थिति में सरस्वती पूजा वंदना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ |

तत्पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी ने विकास खंड का प्रतिवेदन वाचन करते हुए जानकारी प्रदान किया गया| तत्पश्चात विभाग की महती योजना के स्लोगन स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर को चरितार्थ करते हुए सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी कक्षा पहली, छठवीं, नवमी के सभी बच्चो को शाला प्रवेश अभियान के तहत तिलक वंदन, फूल माला और मिष्ठान खिलाकर निःशुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तक ,पाठ्य सामग्री पेन कॉपी प्रदान करते हुए नवप्रवेशी बच्चो का स्वागत किया गया|

मुख्य अतिथि मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने उद्बोधन की कड़ी में बच्चो को नियमित स्कूल आने, नियमित पढ़ाई करते हुए लक्ष्य तय करते हुए बेहतर कार्य करने की बात कहते हुए आज के बच्चे कंल के भविष्य है

उद्बोधन आशीर्वाद के पश्चात जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने अपने जन्म दिवस को आमजन मानस के बीच सादगी से मनाते हुए बच्चो को पठन सामग्री, वरिष्ठ जनों को सम्मान,और वृद्ध जनों को सामग्री वितरण करते हुए सभी के हित में बेहतर कार्य करने की बात कही साथ ही बच्चो को पढ़ाई करते हुए राष्ट्र का नाम ऊंचा करने की बात कही

,कार्यक्रम में एस एम डी सी अध्यक्ष बृजनंदन टंडन ने विद्यालय विकास हेतु शेड और एप्रोच रोड की मांग किया| इसी कड़ी में शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया व कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण के तहत सायकल वितरित किया गया…तत्पश्चात मध्यान्ह भोजन पोषण शक्ति योजना के तहत न्योता भोजन का भी आयोजन रखा गया था|

कार्यक्रम का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया |कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्राचार्य शा उ मा विद्यालय दर्रीघाट श्री राघवेंद्र गौरहा ने किया|

कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी, शिव राम टंडन, दर्रीघाट प्राचार्य, राघवेंद्र गौरहा,विकास खंड स्त्रोत समन्वयक मस्तुरी ,सूरज कुमार क्षत्री, प्राचार्य मटिया ,राकेश शांडिल्य, प्राचार्य बहतरा,पार्थ सारथी भट्टाचार्य,

वरिष्ठ व्याख्याता मनोज मिस्त्री,श्रीमती पूर्णिमा तिवारी,नागराज डहरे,संकुल शैक्षिक समन्वयक, सुरेंद्र कुमार नवनीत, संदीप रजक, सुरेश चेलकर ,सुचित्र चंदेल,प्रमोद कुमार पाण्डेय,मन्नू कुर्रे, सतीश महिलांगे ,प्रमोद कीर्ति, जगमोहन कोशले, सुनील कुर्रे,

नवल चंदेल प्रेस क्लब मस्तुरी से रघु यादव, रामगोपाल,प्रधान पाठक श्रीमती आशा नामदेव श्रीमती गीता गुप्ता, कृष्ण कुमार पटेल,श्रीमती माया खाडे, श्रीमती सरोंज आरमोर, श्रीमती आशा देवांगन , श्रीमती कमला जायसवाल, संमस्त प्रधान पाठक शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं पालक एवम ग्रामवासी उपस्थित थे l जोन् संकुल के सभी शिक्षकों ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया*

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp