Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- ग्राम पंचायत पांडुका में शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा में शराब दुकान को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों की राय खुलकर सामने आई। ग्राम सभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और गांव में शराब दुकान को पुनः संचालित किए जाने की मांग करते हुए सरपंच सुश्री भानु ध्रुव को सामूहिक आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान बंद होने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई है, जिससे कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि अधिकृत दुकान के संचालन से अवैध कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी तथा शासन को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
ग्राम सभा में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने एकमत होकर अपनी मांग का समर्थन किया और प्रशासन से इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। आवेदन में शराब दुकान को पुनः संचालित करने की मांग करते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया।

इस दौरान सरपंच सुश्री भानु ध्रुव ने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन स्वीकार करते हुए कहा कि ग्राम सभा में रखी गई जनभावना एवं प्रस्ताव को नियमानुसार संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष भेजा जाएगा, ताकि शासन स्तर पर आवश्यक निर्णय लिया जा सके।
ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण में ग्रामीणों ने अपनी बात रखी और सामूहिक रूप से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

<span style=पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन">
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp