Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- जिले में अपराधियों के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 105 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में 8 स्थायी वारंटी तथा 97 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। ये सभी विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और कई आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर वारंटियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए सुरागों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गरियाबंद पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने तथा न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी। अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए गरियाबंद पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

<span style=एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील">
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp