Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

यदि आप श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण या असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्रम विभाग ने सभी पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन को आधार से जोड़ने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान 30 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान श्रमिकों को अपना आधार सत्यापन और विवरण अपडेट कराना अनिवार्य होगा।

श्रम विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति मिश्रा ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से समय-सीमा के भीतर आधार सत्यापन कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार सत्यापन के बाद श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा।
सत्यापन के लिए श्रमिकों को अपना मूल आधार कार्ड लेकर निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र या श्रम विभाग द्वारा निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। यहां बायोमेट्रिक अथवा आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से पहचान का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां आधार के अनुरूप अपडेट की जाएंगी। नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दर्ज किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।
आवेदन के साथ आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति, सहमति पत्र, ई-साइन और ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवेदन के समय श्रमिक का लाइव फोटो भी लिया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक आवेदक को एक यूनिक आवेदन क्रमांक दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वह अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेगा।

श्रीमती ज्योति मिश्रा, सहायक आयुक्त, श्रम विभाग

श्रम विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे 30 जून से पहले अपना आधार सत्यापन और विवरण अपडेट अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो। :::

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले  की ओर अग्रसर
आज फोकस में

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

<span style=आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य">
आज फोकस में

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp