Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

पुनर्वास नीति को बताया नई शुरुआत का माध्यम

नारायणपुर, :—-प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों से आत्मीय मुलाकात की और उनसे खुलकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा महिलाओं के अनुभव सुनते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
संवाद के दौरान आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति की सराहना करते हुए कहा कि नक्सल संगठन का जीवन भ्रम, भय और गुमराह करने वाली विचारधारा से भरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि मुख्यधारा से जुड़ने के बाद उन्हें सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई राह मिली है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन की मंशा है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कई पूर्व नक्सली आज सरकारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं या सामान्य नागरिक के रूप में सफल जीवन जी रहे हैं,

जो पुनर्वास नीति की सफलता का प्रमाण है।
मंत्री ने उपस्थित सभी महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है,

ताकि वे समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, नगर पालिका के पार्षदगण, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

मानसून आया, लेकिन बारिश गायब! जून बना सबसे सूखा महीना, किसानों की बढ़ी चिंता

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद
आज फोकस में

दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,,बच्चों से आत्मीय किया संवाद

<span style=आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े">
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले  की ओर अग्रसर
आज फोकस में

नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले की ओर अग्रसर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज फोकस में

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को सीपत विद्युत कार्यालय का घेराव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य
आज फोकस में

आधार से जुड़ेगा श्रमिक पंजीयन, 30 जून तक विवरण अपडेट कराना अनिवार्य

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp