Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के संस्कृति क्लब पंप हाउस में ठेकाकर्मी युवक ने लगाई फांसी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

15 दिनों से काम पर नहीं आ रहा था कर्मचारी, सुसाइड नोट बरामद,पुलिस आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी सीपत पुलिस

जनप्रतिनिधियों ने की मृतक के परिवार को उचित मुआवजे देने की मांग

सीपत ,,,,सीपत थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी सीपत टाउनशिप में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब संस्कृति क्लब परिसर के पंप हाउस में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा निवासी प्रभात कुमार यादव (47 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एनटीपीसी टाउनशिप में प्लंबर के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी, सीआईएसएफ के जवान और सीपत पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार यादव पिछले करीब 15 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था और कई दिनों से ड्यूटी में अनुपस्थित चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी एनटीपीसी के एक कर्मचारी के निवास पर घरेलू सर्वेंट क्वार्टर डी-15 के रूप में कार्य करती है। प्रभात अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ एनटीपीसी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।

सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीपत थाना पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ-साथ आत्महत्या के कारणों और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर सीपत पुलिस जांच में जुटी है।

जनप्रतिनिधियों ने की मृतक के परिवार को उचित मुआवजे दिए जाने की मांग

*घटना की खबर लगते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,मृतक के परिजन साथ काम करने वाले घटना स्थल पर इक्कठे हो गए ,मौके पर उपस्थित सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर, सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी मनोज खरे ने एनटीपीसी प्रबंधन एवं मृतक के कार्यरत ठेका कम्पनी से कहा कि मृतक के परिवार को तत्कालिक सहायता राशि के साथ उचित मुआवजे एवं परिवार के सदस्य को रोजगार प्रदान किया जाय l

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp