
फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम परसटी में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम परसटी के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,
जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।








