
तखतपुर:— सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति, तखतपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जनसेवा एवं मानवता के उद्देश्य से 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक श्री राम सदन तखतपुर, जिला बिलासपुर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास सचिव मनोज कश्यप उपाध्यक्ष आकाश यादव कोषाध्यक्ष संदीप यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। वहीं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अनेक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के साथ-साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सर्व मानव जागृत युवा समिति ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

10 जुलाई को तखतपुर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन">







