Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शनिचरी चौक में चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के शनिचरी चौक में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाना पड़ा महंगा, आरोपी पहुंचा जेल

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि शनिचरी चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

चाकू के दम पर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सोम मरावी (19 वर्ष), पिता विजय मरावी, निवासी जुनाशहर रतनपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रतनपुर पुलिस का एक्शन, आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी पर हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, आरक्षक पवन ठाकुर एवं धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही।

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस नेताओं से की अहम चर्चा
आज फोकस में

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस नेताओं से की अहम चर्चा

रतनपुर को 2.03 करोड़ की विकास सौगात, मॉडर्न ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी
आज फोकस में

रतनपुर को 2.03 करोड़ की विकास सौगात, मॉडर्न ऑडिटोरियम निर्माण को मिली मंजूरी

पुराने कार्यकाल के भ्रष्टाचार पर लीपापोती या विकास? अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में, पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास
आज फोकस में

पुराने कार्यकाल के भ्रष्टाचार पर लीपापोती या विकास? अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में, पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास

सीपत में शाला प्रवेशोत्सव की धूम, छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, शिक्षा का दिया संदेश ⭐
आज फोकस में

सीपत में शाला प्रवेशोत्सव की धूम, छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, शिक्षा का दिया संदेश ⭐

गौरव पथ रोड की दुर्दशा पर भाजपा पार्षद दल उग्र, नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा – “समय पर काम होता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता”
आज फोकस में

गौरव पथ रोड की दुर्दशा पर भाजपा पार्षद दल उग्र, नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा – “समय पर काम होता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता”

बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
आज फोकस में

बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp