Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा, 1 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार; लूटा गया वनप्लस मोबाइल व एक्टिवा बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:— बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू (ACCU) और तारबाहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में हुई मोबाइल झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत किशोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वनप्लस मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त सफेद एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे लिंगियाडीह निवासी किशोर कुमार सिंह जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सफेद एक्टिवा पर सवार अज्ञात युवक पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू और तारबाहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए एक्टिवा की नंबर प्लेट को ढंक रखा था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनके कब्जे से करीब ₹25 हजार कीमत का वनप्लस मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त सफेद एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश कामले उर्फ जादू (19 वर्ष) निवासी एन. भूकंप अटल आवास पारा, सरकंडा के रूप में हुई है। उसके साथ दो विधि से संघर्षरत किशोरों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सहित प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp