Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर रचाई दूसरी शादी; छज्जे में छिपा था फरार आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर :;–शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने और मामला दर्ज होने के बाद महीनों से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को आखिरकार सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने जब उसके ससुराल में दबिश दी तो वह घर के छज्जे में छिप गया, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सका।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन यादव उर्फ राजा (26 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 9, सरगांव, जिला मुंगेली के रूप में हुई है।
शादी का वादा कर किया दैहिक शोषण
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को शादी का भरोसा देकर 21 अगस्त 2025 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने दूसरी शादी कर ली और पीड़िता से विवाह करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 2 मई 2026 को सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस को लगातार दे रहा था चकमा
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। सिरगिट्टी पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
ससुराल में दबिश, छज्जे में छिपा मिला आरोपी
गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के चोर भट्ठी कला स्थित ससुराल में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस ने उसे खोज निकाला और मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले और कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp