Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसेवा के लिए भाजपा पार्षद दल ने खोला नया कार्यालय

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

नगर पालिका एवं जनपद कार्यालय के समीप स्थित पाण्डेय परिसर में आज भाजपा पार्षद दल ने बैठक कार्यालय खोलने का निर्णय लिया ,जनता के सेवा के लिए यह कार्यालय खोला जा रहा है जिसमें लोगों का समस्या 15 वार्ड में हो रही लोगों को दिक्कत के लिए मदद की जाएगी सारी सरकारी योजना का जानकारी के सहित शिविर भी लगाया जाएगा हर 15 दिन में पार्षदों का बैठक
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनता की सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका के समीप भाजपा पार्षद दल कार्यालय खोला जाएगा। इस कार्यालय के माध्यम से 15 वार्डों के नागरिकों के लिए योजना फॉर्म, आवेदन और शिकायत निवारण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा जिस प्रकार से तखतपुर नगर में विकास कर रहे हैं जिस तेजी देते हुए उनके मार्गदर्शन में नगर की जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। सफाई, सड़क, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं हर वार्ड में समय पर मिलनी चाहिए। हम विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। नगर में अतिक्रमण, बाजार की अव्यवस्था और योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”_

ठाकुर ने आगे कहा कि नगर पालिका प्रशासन को पार्षदों के सुझावों को गंभीरता से लेना चाहिए। किसी भी वार्ड में भेदभाव न हो और विकास कार्य बिना राजनीति के हों।

नगर पालिका के पास कार्यालय खुलने से जनता को राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के फॉर्म और जानकारी एक ही जगह मिलेगी। पार्षदों की बैठक हर 15 दिन में होगी। इसमें पूर्ण और अपूर्ण कार्यों का जायजा लिया जाएगा। शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।
हर पार्षद अपने वार्ड में सप्ताह में 2 दिन जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी 15 वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका अधिकारियों के साथ हर 15 दिन में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

मंडल अध्यक्ष नैनलाल साहू ने कहा कि भाजपा पार्षद दल एकजुट होकर तखतपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के लिए संकल्पित है।

बैठक में लव कुमार पांडे, कोमल सिंह ठाकुर, शिवनारायण शिवहरे, नैनलाल साहू, ज्ञान सिंह ठाकुर, सुरेश देवांगन, अंकित अग्रवाल, कैलाश देवांगन, सुनील आहूजा, सुनील देवांगन, प्रमोद ठाकुर, नमन गुप्ता, अमन सिंह सहित सभी भाजपा पार्षदगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित

सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने बच्चो को बांटे शैक्षणिक सामग्री —-
आज फोकस में

सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने बच्चो को बांटे शैक्षणिक सामग्री —-

<span style=जनसेवा के लिए भाजपा पार्षद दल ने खोला नया कार्यालय">
आज फोकस में

जनसेवा के लिए भाजपा पार्षद दल ने खोला नया कार्यालय

बड़ी खबर :  “मुआवजे पर ‘घूस’ का डंक: ₹50 हजार के साइन चेक के साथ ACB के शिकंजे में कलेक्ट्रेट का बाबू”
आज फोकस में

बड़ी खबर : “मुआवजे पर ‘घूस’ का डंक: ₹50 हजार के साइन चेक के साथ ACB के शिकंजे में कलेक्ट्रेट का बाबू”

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अनूठी पहल, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान
आज फोकस में

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अनूठी पहल, ‘साइंस ऑन व्हील्स’ से छात्रों को मिलेगा आधुनिक विज्ञान का ज्ञान

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
आज फोकस में

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
आज फोकस में

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp