Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले मस्तूरी और कोनी थाना प्रभारी बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में 13 निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। इस सूची में कई थाना प्रभारियों सहित विभिन्न शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सलीम खाखा को मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मस्तूरी थाना प्रभारी रहे कृष्णचंद सिदार का तबादला थाना यातायात में किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक हेमंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

आदेश में कई निरीक्षकों को कानून व्यवस्था शाखा, एसडीओपी कार्यालय, विशेष शाखा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नई पदस्थापना दी गई है। यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह फेरबदल किया गया है, जिससे जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जा सके।

बिलासपुर पुलिस में हुए इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब सभी की नजर नए थाना प्रभारियों की कार्यशैली और जिले की कानून-व्यवस्था पर रहेगी। खासकर मस्तूरी और कोनी जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा
आज फोकस में

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से फरार गांजा सप्लायर भी दबोचा

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा
आज फोकस में

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा! 81% उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ कम, आंकड़ों ने तोड़ा भ्रम

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”
आज फोकस में

मलेरिया पर निर्णायक वार, हर गांव तक पहुंचे उपचार”

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर
आज फोकस में

आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, पारदर्शिता और सुशासन पर जोर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp