
तिलक, सम्मान और कलम के साथ नवागंतुकों का स्वागत, प्रवेश उत्सव से गूंजा सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना
नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया अभिनंदन, उपहार में पेन भेंट कर नए शैक्षणिक सत्र का किया गया शुभारंभ
बेलगहना:/—-सरदार भगत सिंह महाविद्यालय, बेलगहना में बुधवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।
महाविद्यालय परिवार ने नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें उपहार स्वरूप पेन भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, अध्ययन संस्कृति एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।
प्रवेश उत्सव के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ भी हुआ। विद्यार्थियों ने नए उत्साह, नए संकल्प और नई उम्मीदों के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।








